सर्फ़िंग क्या है?
सर्फ़िंग एक वाटर स्पोर्ट्स है, जिसमें एक एथलीट एक बोर्ड पर खड़े होकर लहर (वेव) पर अपने क़रतब दिखाता है।
सर्फ़िंग की खोज़ किसके द्वारा, कब और कहां की गई थी?
ऐसा माना जाता है कि प्राचीन काल में पेरू में और उसके बाद लगभग 400 ईस्वी में पूरे पोलिनेशिया में मछुआरों द्वारा सर्फ़िंग का अभ्यास किया जाता था।
जेम्स किंग, जिन्होंने खोजकर्ता कैप्टन जेम्स कुक के अधीन काम किया। उन्होंने साल 1779 में कुक की मृत्यु के बाद हवाई में सर्फ़िंग के बारे में लिखा है।
लाइफगार्ड जॉर्ज फ्रीथ का जन्म हवाई में हुआ, लेकिन कैलिफ़ोर्निया में स्थित एक व्यवस्थित पोत बनाने के लिए ट्रेडिशनल 5 मीटर हार्डवुड के बोर्ड को काटकर मॉडर्न सर्फ़िंग का रूप देकर इसको पहचान देने वालों में से एक बन गए।
वो और तीन बार के ओलंपिक स्विमिंग चैंपियन ड्यूक काहनमोकू ने संयुक्त राज्य में इस खेल को फैलाने में अपना अहम योगदान दिया। वहीं, कहानामोकू इस स्पोर्ट्स को ऑस्ट्रेलिया में लेकर गए और इस खेल को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की पेशकश की।
लगभग एक सदी बाद, उनकी ये इच्छा हकीकत में तब्दील हो गई।
सर्फ़िंग के क्या नियम हैं?
प्रतिस्पर्धी सर्फ़िंग में, दो और चार एथलीटों के बीच एक हीट प्रतियोगिता होती है। जहां उनके पास शानदार वेव को पकड़ने के लिए 20 से 30 मिनट के बीच का समय होता है।
सर्फ़िंग के नियमों का पालन करते हुए, केवल एक सर्फ़र एक समय में एक वेव की सवारी कर सकता है, जिसके पास वेव के ऊपरी सतह पर पहुंचने का पूरा अधिकार होता है।
इस दौरान जजों के एक पैनल द्वारा दो बेस्ट राइडर को चुना जाता है, इसके साथ ही साथ एथलीटों को प्रत्येक वेव में उनके प्रदर्शन के आधार पर 10 में कितने अंक दिए जाएं, ये जजों का पैनल तय करता है - मुश्किल हालात, वेव के अलग-अलग प्रकार के साथ सर्फ़र का वेव के साथ तालमेल, गति और प्रवाह के आधार पर प्रत्येक सर्फ़र के प्वाइंट तय किए जाते हैं।
सर्फ़िंग और ओलंपिक
सर्फ़िंग ने 2021 में टोक्यो 2020 में अपना ओलंपिक डेब्यू किया, जिसमें पुरुषों और महिलाओं की प्रत्येक प्रतियोगिता में 20 एथलीट शामिल थे। एथलीटों ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के अनुसार शॉर्टबोर्ड का इस्तेमाल किया।
ब्राज़ील के इटेलो फेरेरा इस खेल के पहले ओलंपिक चैंपियन का ख़िताब हासिल करने वाले सर्फ़र बनें। उन्होंने घरेलू पसंदीदा सर्फ़र कानोआ इगारशी को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।
फिर संयुक्त राज्य अमेरिका की कैरिसा मूर - हवाई की रहने वाली - उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की बियांका बुइटेंडाग से आगे रहते हुए महिलाओं की कैटेगरी में स्वर्ण पदक जीता।
सर्वश्रेष्ठ सर्फ़र को देखें
संयुक्त राज्य अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का लंबे समय से सर्फ़िंग में दबदबा रहा है। हालांकि ब्राज़ील के पुरुषों ने हाल के वर्षों में सर्फ़र में एक अलग प्रसिद्धी हासिल की है।
ओलंपिक चैंपियन फरेरा के साथ-साथ ब्राज़ील के तीन बार के विश्व चैंपियन गेब्रियल मदीना, फेलिप टोलेडो और जोआओ चिआंका सर्वश्रेष्ठ सर्फ़र में से एक हैं, जिन पर सभी की नज़रें रहती हैं लेकिन पेरिस 2024 में प्रत्येक देश को अधिकतम तीन स्पॉट दिए जाएंगे। जिससे यह प्रतिस्पर्धा और रोमांचक होगी।
हवाई के जॉन जॉन फ्लोरेंस दूसरे ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद करेंगे, जबकि 11 बार के विश्व चैंपियन केली स्लेटर, जो पेरिस ओलंपिक आने पर 52 वर्ष के होंगे वो अपने आख़िरी प्रतियोगिता में ओलंपियन बनने की उम्मीद कर रहे होंगे।
स्टेफ़नी गिलमोर के नाम 8 वर्ल्ड ख़िताब का रिकॉर्ड दर्ज है, हालांकि उन्हें दो बार के विश्व चैंपियन टायलर राइट और उभरते हुए स्टार मौली पिकलम से ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक बर्थ हासिल करने के लिए प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
पेरिस 2024 में सर्फ़िंग प्रतियोगिता के नियम
पेरिस 2024 में 24 पुरुष और 24 महिलाएं सर्फ़िंग में प्रतिस्पर्धा करेंगी। यह फ्रेंच पोलिनेशिया में ताहिती के तेहूपो'ओ बीच स्थल पर आयोजित किया जाएगा।
प्रत्येक देश से प्रति इवेंट में अधिकतम दो सर्फ़र शामिल होते हैं। हालांकि 2022 आईएसए वर्ल्ड सर्फ़िंग खेलों में कानोआ इगारशी की जीत के बाद पुरुषों के इवेंट में जापान के तीन सर्फ़र हो गए थे। इसी तरह, संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए अतिरिक्त महिला बर्थ हासिल करने के लिए किर्रा पिंकर्टन ने महिलाओं का फ़ाइनल जीता था। बता दें कि 2024 आईएसए वर्ल्ड सर्फ़िंगगेम्स में अतिरिक्त बर्थ भी उपलब्ध हैं।
प्रतियोगिता का पहला राउंड नॉन-एलिमिनेशन होता है, जिसमें शीर्ष सर्फ़र सीधे तीसरे राउंड में जगह बनाते हैं जबकि अन्य सर्फ़र दूसरे राउंड में पहुंचते हैं और वो सीधे तौर पर एलिमिनेट हो जाते हैं।
तीसरे राउंड के बाद फ़ाइनल तक सभी राउंड एलिमिनेशन राउंड होते हैं।