स्पोर्ट क्लाइम्बिंग
  • ओलंपिक डेब्यू
    टोक्यो 2020
और अधिक जानकारी

हिस्ट्री ऑफ

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग क्या है?

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग एक मॉडर्न स्पोर्ट है जो पारंपरिक रॉक क्लाइंबिंग से उत्पन्न हुआ है। इसमें तीन अलग-अलग डिसिप्लिन हैं: बोल्डर, लीड और स्पीड। इन सभी खेलों में, एक कृत्रिम दीवार से जुड़े एंकर्स के सहारे दीवार पर चढ़ना होता है।

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग का आविष्कार किसके द्वारा, कहां और कब किया गया?

माना जाता है कि मनोरंजक खेल गतिविधि के रूप में प्राकृतिक चट्टानों पर चढ़ना 19वीं शताब्दी के अंत में शुरू हुआ था। एक प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में क्लाइम्बिंग साल 1985 में इटली के ट्यूरिन के पास बार्डोनेचिया में "स्पोर्टरोकिया" नाम के एक इवेंट में शुरू हुआ। एक साल बाद, फ़्रांस के ल्योन के पास वॉल्क्स-एन-वेलिन में एक कृत्रिम ‘क्लाइम्बिंग वॉल’ पर पहली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

1990 के दशक की शुरुआत में, यह निर्णय लिया गया था कि अंतरराष्ट्रीय इवेंट जानबूझकर एक डिज़ाइन किए गए बुनियादी ढांचे पर ही होंगे, जिससे प्राकृतिक पर्यावरण पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस खेल के मूल मूल्यों में से एक पर्यावरण का संरक्षण भी है, जिसमें पर्वतारोही उन सेटिंग्स के रखरखाव के लिए ज़िम्मेदार होते हैं जिनमें वे चढ़ते हैं।

स्पोर्ट क्लाइम्बिंग स्पॉटलाइट

टोक्यो 2020 के बेहतरीन पल

Olympic Channel

पिछले इवेंट्स को खोजिए और उनका आनंद लीजिए, ओलंपिक चैनल पर स्पोर्ट क्लाइम्बिंग से जुड़े ओरिजिनल फिल्म और सीरीज देखिए