खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 मेडल टैली 

जैन यूनिवर्सिटी चान स्वर्ण पदक के साथ KIUG 2024 पदक तालिका के शीर्ष पर काबिज़ है। उत्कल यूनिवर्सिटी तीन स्वर्ण पदक के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर है।

2 मिनटद्वारा रौशन कुमार
Khelo India University Games
(Khelo India)

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 का आयोजन देश के सात उत्तर-पूर्वी राज्यों में किया जा रहा है। इस मल्टीस्पोर्ट मीट की शुरुआत 19 फरवरी को हुई है और इस टूर्नामेंट का समापन 29 फरवरी को होगा। 

यह प्रतियोगिता भारत सरकार की खेलो इंडिया पहल के तहत ज़मीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित किया जाता है। जारी KIUG इस प्रतिष्ठित आयोजन का चौथा संस्करण है।

खेलो इंडिया यूथ गेम्स और खेलो इंडिया विंटर गेम्स की तरह, KIUG भी टीम चैंपियनशिप प्रारूप में खेली जाती है, जहां व्यक्तिगत एथलीट अपने संबंधित यूनिवर्सिटी और शैक्षणिक संस्थानों के लिए पदक तालिका में अपना योगदान देते हैं।  

इवेंट के समापन के बाद, सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली यूनिवर्सिटी को विजेता घोषित किया जाता है।

KIUG 2024 में कुल 200 से अधिक भारतीय यूनिवर्सिटी हिस्सा ले रही हैं। आपको बता दें कि करीब 4500 एथलीट 20 अलग-अलग खेल में पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

यह पहली बार है जब KIUG भारत के पूर्वोत्तर में आयोजित किया जा रहा है। असम सबसे अधिक इवेंट की मेज़बानी कर रहा है, जबकि भारत्तोलन अरुणाचल प्रदेश में, तीरंदाजी त्रिपुरा, फुटबॉल मिजोरम, मेंस बॉक्सिंग सिक्किम, कुश्ती नागालैंड और योगासन त्रिपुरा में आयोजित की जा रही है। 

पिछले तीन KIUG संस्करणों में से चंडीगंढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी दो बार चैंपियन बनी है और वह डिफेंडिंग चैंपियन भी है। कर्नाटक की जैन यूनिवर्सटी भी खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एक बार चैंपियन बनी है।  

दिन के अंत में KIUG 2024 पदक तालिका पर एक नज़र डालें।

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2024 मेडल टैली

पसंदीदा सूची में जोड़ें
भारत
IND

शायद आपको अच्छा लगेगा