खेलों की नई विज़ुअल पहचान फ़्रेंच सुंदरता को बोल्ड रंगों के साथ जोड़ती है, जबकि 62 स्पोर्ट्स पिक्टोग्राम्स प्रत्येक "बैजेज़ ऑफ़ हॉनर" के रूप में काम करते हैं, जो पहनने वाले के अपने चुने हुए खेल परिवार से संबंधित है।
आज (8 फ़रवरी 2023), पेरिस 2024 ने अगले ओलंपिक खेलों के स्वरूप और पिक्टोग्राम्स को सबके सामने प्रस्तुत किया है। इन आगामी खेलों की विज़ुअल पहचान फ़्रेंच सुंदरता, साहसिक नया सौंदर्य और फ़्रांस के शहरी परिदृश्य में पाई जाने वाली पक्की सड़कों के समृद्ध प्रतीकवाद का संकेत है।
इसके नए रूप को नीला, लाल, हरा और बैंगनी रंगों में रंगा गया है, जो फ़्रांस की समृद्धि और विविधता का प्रतिनिधित्व करते हैं।
इसके अलावा, आगामी खेलों के लिए 62 पिक्टोग्राम्स बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक "बैजेज़ ऑफ़ हॉनर" है, जो न सिर्फ़ एक खेल अनुशासन का प्रतिनिधित्व करता है, बल्कि एक परिवार, गर्व की भावना, मूल्यों का एक समूह और समुदाय का भी प्रतिनिधित्व करता है।
नीचे पेरिस 2024 के नए रूप और पिक्टोग्राम्स से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी हासिल करें।
पेरिस 2024 विज़ुअल कॉन्सेप्ट में लोगों को खेल का जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करने की महत्वाकांक्षा है, साथ ही खेल को विकसित करने का अवसर है और यह दिखाने का मौक़ा भी है कि पेरिस और खेलों को उल्लेखनीय क्या बनाता है।
इस ख़ास चीज़ को ध्यान में रखते हुए, पेरिस 2024 ने एक बोल्ड, रंगीन रूप दिया है, जो फ़्रेंच सुंदरता और खेलों के इस संस्करण की आत्मा को दर्शाता है।
आगामी खेलों के प्रतीक के रूप में मरिअने और शुभंकरों के लिए फ़्रीज़ियन कैप को चुनने के बाद पेरिस की मशहूर पत्थर की सड़कें अब 2024 ओलंपिक के नए रूप का केंद्रबिंदु बन गई हैं।
सड़क पर लगे पत्थर प्राचीन समय से फ़्रांसीसी शहरी जीवन की ख़ासियत रहे हैं और मध्य युग से पेरिस में इनका अस्तित्व है। 19वीं शताब्दी में यातायात प्रणाली के उदय के साथ यह बड़े पैमाने पर लगाए गए।
अब पेरिस 2024 ने फ़्रांस के इस प्रतीक के माध्यम से इसे नए रूप का ज़रूरी हिस्सा बना लिया है, जो फ़्रांस की मूर्त और अमूर्त विरासत का प्रतिनिधित्व करता है।
पेरिस 2024 की मुख्य ब्रांड अधिकारी जूली मटिखाइन ने कहा, "खेल पूरे फ़्रांस के लिए हैं, और पूरे देश में शहर की सड़कों पर पत्थर बिछाए जा रहे हैं जो कि आप देख सकते हैं। उन पत्थरों पर खेल का नज़ारा देखा जाएगा, चाहे आप मेज़बान शहर हों या [पेरिस 2024] के रूप को पहन कर जश्न मना रहे हों।"
हर "पत्थर" को तीन अलग-अलग तरह के प्रतीकों में से एक के साथ रखा गया है: खेल की छवियां, प्रतीकात्मक स्थान या फ़्रांसीसी जीवन जीने के तरीक़े का उत्सव।
रंग विविधता और पेरिस 2024 स्लोगन गेम्स वाइड ओपन की भावना का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पेरिस 2024 की नई विज़ुअल पहचान चार अलग-अलग उद्देश्यों - उत्सव, स्थानांतरण, युक्तिकरण और निजीकरण पर आधारित है, जिसमें से हर उद्देश्य खेलों के पूरे संदेश को परिभाषित करता है।
खेल के ज़रिए लोगों को एक साथ लाना, नया रूप ओलंपिक खेलों का उत्सव है, जो दुनिया का सबसे बड़ा खेल इवेंट है। यह खेलों को त्योहार की तरह मनाने की भावना को दर्शाते हुए रंगीन और सभी को ख़ुशी देने वाला है।
स्टाइल के साथ खेल को शहर में स्थानांतरित करना पेरिस 2024 का नया रूप बिना किसी समझौते के बेहतरीन है जो फ़ैशन की राजधानी और रौशनी के शहर के रूप में पेरिस को दर्शाता है।
सही तरीक़े से व्यवस्थित, ज़िम्मेदार खेलों का आयोजन करने के पेरिस 2024 के उद्देश्य के अनुसार, ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों खेलों के लिए छोटे से बदलाव के साथ एक थीम चुनी गई है। पेश करने की शैली वही रहेगी, सिर्फ़ ओलंपिक रिंगों को एगिटोस द्वारा प्रतिस्थापित किया जा रहा है, और कुछ खेल प्रतीकों को अन्य आइकन के साथ बदल दिया गया है।
पेरिस 2024 हर किसी के लिए एक खेल है, जो देश के हर क्षेत्र को मुख्य भूमि फ़्रांस और उससे आगे एक साथ एक मंच पर लेकर आ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए और पहली बार खेलों के स्वरूप को मेज़बान कम्युनिटी और भागीदारों के रंग में रंगकर सबके सामने प्रस्तुत किया जाएगा, जिनमें से प्रत्येक के पास अपनी छवि में रूप को वैयक्तिकृत करने का मौक़ा होगा।
ओलंपिक खेल पेरिस 2024 के स्वरूप के साथ-साथ आगामी खेलों के 62 पिक्टोग्राम्स के सेट के नए स्वरूप का अनावरण किया गया है।
प्रत्येक पिक्टोग्राम बैजेज़ ऑफ़ ऑनर है, जो न सिर्फ़ एक खेल अनुशासन, बल्कि एक परिवार, गर्व की भावना, मूल्यों का एक समूह और एक समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है। यह एक चुने हुए खेल परिवार से संबंधित बैज पहनने वाले के लिए प्रतीक है। इसके साथ ही सर्वश्रेष्ठ और शानदार खेल कम्युनिटी के साथ रिश्ते का प्रतीक है।
प्रत्येक पिक्टोग्राम तीन ग्राफ़िकल तत्वों से मिलकर बना है: समरूपता का एक अक्ष, सतह का चित्रण और उस खेल का प्रतिरूप जो इसे दर्शाता है।
पेरिस 2024 के अध्यक्ष टोनी एस्टंगुएट ने लुक और पिक्टोग्राम्स के लॉन्च समारोह में कहा, "पिक्टोग्राम भी एक प्रतीक है जो संग्रहणीय है। अगर आप एक एथलीट हैं तो आप तो आप अपने खेल से जुड़े पिक्टोग्राम को दिखाने में गर्व महसूस करते हैं जैसे कि - पिन, टी-शर्ट... मुझे याद है कि मैं भी उन चीज़ों को इकट्ठा करता था।"
मटिखाइन ने नए पिक्टोग्राम्स के डिज़ाइन को विकसित करने में अंतरराष्ट्रीय संघों की भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा: "अंतरराष्ट्रीय संघों ने उनके विकास में भूमिका निभाई। उदाहरण के तौर पर फ़ेंसिंग के लिए बनाए गए पिक्टोग्राम में तीन अलग-अलग तरह के ब्लेड दिखाए गए हैं जिनमें ऊपर फ़ॉइल और एपी है तो वहीं नीचे साबरे को प्रदर्शित किया गया है। बेहद शानदार तरीक़े से खेल के बारे में विस्तार और उसकी सटीकता को दर्शाया गया है। हमने सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व संभव करने के लिए इंटरनेशनल फ़ेडरेशन के साथ मास्क के डिज़ाइन पर विस्तार से चर्चा की।
प्रत्येक खेल का प्रतिनिधित्व करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रतीकों की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ टोक्यो 1964 के बाद से पिक्टोग्राम्स ओलंपिक की विशेषता रहे हैं। उसी समय से प्रत्येक मेज़बान देश ने खेलों के हर संस्करण में शैलीगत परिवर्तनों के साथ इस सिलसिले को आगे बढ़ाने की कोशिश की है।
पेरिस 2024 एक बार फिर सर्वश्रेष्ठ और शानदार खेल कम्युनिटी के साथ आत्मीयता की प्रबल भावना को दर्शाते हुए पिक्टोग्राम्स में सुधार के साथ क्रांति लाएगा।